गुजरात के वापी में चपेट में आने से दुर्गेश की मौत की सूचना पर उसके दरवाजे पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
कुबेरस्थान। कसया थाना क्षेत्र के शिवपुर बुजुर्ग की कोहर टोली निवासी 22 वर्षीय युवक की मंगलवार को गुजरात प्रांत के वापी शहर में काम के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। मोबाइल पर मौत की सूचना घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया। घर के कई सदस्य व रिश्तेदार तत्काल वापी शहर के लिए रवाना हो गए।
शिवपुर बुजुर्ग के कोहर टोली निवासी कांता यादव का 22 वर्षीय पुत्र दुर्गेश करीब चार वर्ष से ही गुजरात के वापी शहर में एक प्राइवेट कंपनी में वेल्डर का कार्य करता था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी वो कंपनी में बेल्डिंग का कार्य कर रहा था। अचानक करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। वहां से घरवालों को मोबाइल पर घटना की सूचना दी गई। घरवालों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोगों को इसकी जानकारी हुई।