फाजिलनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव पिपरा रज्जब के सामने हाइवे पर बुधवार की सुबह दो बाइक टकरा गए। इस दुर्घटना में दोनों बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने गोरखपुर रेफर कर दिया।
तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गांव गड़हिया निवासी 45 वर्षीय निरंजन सिंह अपने रिश्तेदार पटहेरवा थानाक्षेत्र के गांव जोगिया हिच्छाराय निवासी 20 वर्षीय मिंटू सिंह के साथ बाइक से शादी का कार्ड बांटने के लिये जोकवा बाजार की ओर जा रहे थे।
इसी बीच पिपरा रज्जब गांव के सामने हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रहे बिहार के सेवनहा गांव निवासी 40 वर्षीय बैरिस्टर सिंह की बाइक से आमने-सामने भिड़ गई। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।
सभी घायलों को पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की सहायता से सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हए बैरिस्टर को गोरखपुर रेफर कर दिया। जबकि मिण्टू को जिला अस्पताल रेफर किया।