फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली प्लॉट में मिला युवक का शव

Tue, 27 Oct 2015 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। वाल्मीकि नगर मोहल्ले के एक युवक का शव सोमवार की सुबह खाली पड़े प्लॉट में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पडरौना के बेलवा चुंगी के पास कई कॉलेज और कोचिंग सेंटर संचालित होते हैं। सुबह से ही वहां पढ़ने के लिए आसपास के गांवों से छात्र एकत्र होते हैं। सोमवार की सुबह तकरीबन छह बजे छात्र कोचिंग के लिए पहुंचे थे। छात्रों ने भारतीय इंटर कॉलेज के पास खाली पड़े एक प्लॉट में युवक का शव देखकर शोर मचाया।
उसकी उम्र करीब 18 वर्ष थी। शव मिलने की बात फैलते ही वहां भीड़ एकत्र हो गई। शव की पहचान वाल्मीकि नगर मोहल्ले के मेस्तर टोली निवासी नगरपालिका कर्मचारी मन्ना के बेटे लव उर्फ अजय के रूप में की गई। लोगों के मुताबिक युवक का चेहरा ईंट से कूंचकर खराब कर दिया गया था।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पडरौना कोतवाली से पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में पडरौना कोतवाली के एसएसआई मनमोहन यादव का कहना था कि मन्ना की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें