फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में महिला की मौत, भाई घायल

Tue, 27 Oct 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानांतर्गत नेबुआ तिराहे पर सोमवार को मार्ग दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई जबकि उनके भाई घायल हो गये। घायल का नेबुआ नौरंगिया सीएचसी में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

घटना से नाराज लोगों ने रोड जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराकर जाम समाप्त कराया।
32 वर्षीया हसीबुन नेशा महराजगंज जनपद की रहने वाली थीं जो इन दिनों खड्डा थाने के गुलामी छपरा गांव अपने मायके में आई हुई थीं।
सोमवार को दिन के लगभग 11 बजे अपने 24 वर्षीय भाई इस्माइल के साथ दवा कराने बाइक से वह पडरौना जा रही थीं। तिराहे पर बाइक पनियहवा की ओर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई और हसीबुन नेशा की घटना स्थल पर ही मौत  हो गई।
लोगों ने घायल इस्माइल को सीएचसी भेजा। उधर, घटना से नाराज लोगों ने रोड जाम कर दिया। इस बीच सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें