रामकोला। जनता इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित पीस कमेटी के बैठक जिलाधिकारी लोकेश एम ने कहा कि कुशीनगर महात्मा बुद्ध की नगरी है। जहां शांति का संदेह मिला है।
इसलिए जिस तरह से महानगरों में भाई चारा बनाकर त्योहार मनाया जाता है उस तरह से यहां भी दशहरा मनाएं। एसपी अतुल शर्मा ने कहा की 31 वर्ष बाद एक साथ दुर्गा पूजा, दशहरा और मोहर्रम एक साथ पड़ा है। उम्मीद लोगों से मिलजुलकर दशहरा और मोहर्रम मनाने की अपील की।
उन्होंने कहा कि पीस कमेटी की बैठकों में जो भी जानकारी दी गयी है उसका सभी को पालन करना चाहिए। डीजे नहीं बजेगा तथा जुलूस में शस्त्र का प्रयोग नहीं होने दिया जाएगा।
कहीं भी विवाद होने की स्थिति में संबंधित आयोजक समिति के सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र गोंड, चीनी मिल के उपाध्यक्ष एमए कुरैशी, एसडीएम सचिन कुमार सिंह, सीओ गोरख नाथ, तहसीलदार बीएन सिंह सहित दोनों समुदायों के लोग मौजूद थे।