फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमंचा सटाकर सेल्समैन को लूटा

Wed, 21 Oct 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रतापगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
अंतू थाना के छतरपुर नाले के पास बाइक सवार बदमाशों ने गैस गोदाम की गाड़ी रोक ली और सेल्समैन को तमंचा सटाकर रुपयों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में करीब 38 हजार रुपये थे। चालक ने थाने में तहरीर देकर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अंतू थाना क्षेत्र के बाबूगंज में स्थित सिद्धविनायक गैस एजेंसी का सेल्समैन साधू तिवारी वाहन चालक मकछेद सिंह के साथ बुधवार को गैस सिलेंडर पहुंचाने किठावर बाजार गया था। शाम करीब साढ़े छह बजे वे लौट रहे थे।
विज्ञापन


 छतरपुर नाले के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उनका वाहन रोक लिया। चालक मकछेद ने जैसे ही गाड़ी रोकी कि बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन साधू को तमंचा सटा दिया। जब तक वह कुछ बोल पाता कि उसका बैग छीनकर फरार हो गए। साधू ने बताया कि बैग में लगभग 38 हजार रुपये थे। उसने फोन से अंतू पुलिस के साथ ही गैंस एजेंसी संचालक को घटना की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद पहुंची पुलिस लुटेरों की तलाश में जुट गई। चालक मकछेद सिंह ने थाने में तहरीर देकर दो अज्ञात बदमाशाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन







विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें