फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बच्चे की मौत, पांच घायल

Fri, 04 Dec 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फाजिलनगर। शुक्रवार को दोपहर में लगभग 12 बजे फाजिलनगर में टेंपो से सवारी उतारते समय पीछे से आ रहे टैक्सी चालक ने टक्कर मार दी। इससे एक महिला यात्री का दो वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। टेंपो में बैठे एक ही गांव के चार यात्रियों सहित पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें फाजिलनगर सीएचसी ले जाया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर दो घायलों को मेडिकल कॉलेज और दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना से नाराज सोहंग गांव के लोगों ने आधे घंटे तक नेशनल हाइवे जाम किए रखा। पुलिस के समझाने पर जाम समाप्त हुआ। क्षेत्र के जोकवा बाजार से सवारियां लेकर एक टेंपो चालक फाजिलनगर में पहुंचा। सेंट्रल बैंक के पीछे नेशनल हाइवे पर ही वह यात्रियों को टेंपो से उतार रहा था, तभी तेज रफ्तार में टैक्सी लेकर आ रहे चालक ने टेंपो में टक्कर मार दी।
 टेंपो में सवार लोग छिटककर सड़क पर गिर गए। टेंपो में बैठी सोहंग गांव की 40 वर्षीया इसरावती देवी के हाथ से छूटकर उनका डेढ़ वर्ष का बच्चा हिमांशु सड़क पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे में इसरावती देवी सहित शैलकुमारी देवी उम्र 45 वर्ष, सुहादरा देवी उम्र 40 वर्ष, कुसुम देवी उम्र 35 वर्ष और सुमित चार वर्ष सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे सभी लोग सोहंग गांव के ही निवासी हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी प्रदीप सिंह ने सिपाहियों और वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

 वहां से शैल कुमारी और सुहादरा को मेडिकल कॉलेज और कुसुम देवी व सुमित को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसकी जानकारी होने पर सोहंग गांव के लोगों ने एनएच के दोनों लेन जाम कर दिए। आधे घंटे बाद पटहेरवा के एसओ जितेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें