दुदही। सोमवार को दिन के तीन बजे दुदही रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
दुदही बाजार के 45 वर्षीय यूसुफ अंसारी पेशे से बर्तन व्यवसायी थे। सोमवार को सामान खरीदने सेवरही गए थे। थावें से कप्तानगंज जाने वाली ट्रेन से दुदही आ रहे थे।
दिन के तीन बजे जैसे ही ट्रेन दुदही रेलवे स्टेशन पर रुकी, नीचे उतरने की हड़बड़ी में नीचे गिर पड़े। तब तक ट्रेन आगे बढ़ गई। ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।
इस हादसे के बाद वहां मातम छा गया। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के जवानों ने पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।