पंखा बनाते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के चकेढ़ी गांव निवासी लालबाबू (22) पुत्र राजा पटेल घर में सोमवार की दोपहर में पंखा बना रहा था। इस दौरान उसे करंट लग गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाते कि इससे पहले ही उसकी मौत हो गई। उधर, गांव के लोगों में उसके आत्महत्या किए जाने की अफवाह रही। संग्रामगढ़ पुलिस घटना की जानकारी होने से इनकार कर रही है।