फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से कटकर व्यापारी की मौत

Mon, 11 Jan 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
­दुदही। सोमवार को दिन के तीन बजे दुदही रेलवे स्टेशन पर सवारी गाड़ी की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन

दुदही बाजार के 45 वर्षीय यूसुफ अंसारी पेशे से बर्तन व्यवसायी थे। सोमवार को सामान खरीदने सेवरही गए थे। थावें से कप्तानगंज जाने वाली ट्रेन से दुदही आ रहे थे।
विज्ञापन

दिन के तीन बजे जैसे ही ट्रेन दुदही रेलवे स्टेशन पर रुकी, नीचे उतरने की हड़बड़ी में नीचे गिर पड़े। तब तक ट्रेन आगे बढ़ गई। ट्रेन की चपेट में आ जाने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस हादसे के बाद वहां मातम छा गया। स्टेशन मास्टर ने जीआरपी को सूचना दी। जीआरपी के जवानों ने पुलिस को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें