फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कंप्यूटर और सर्वर सेट चोरी, लेन-देन ठप

Mon, 09 Jan 2017 11:37 PM IST
कुशीनगर/ अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैंक में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हाटा कोतवाली के ढाढ़ा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में रविवार की रात चोरों ने घुस कर दो कंप्यूटर सेट सहित सर्वर सेट चुरा लिए। सुबह घटना की जानकारी होने पर बैंक कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सर्वर सेट चोरी होने के कारण बैंक शाखा में कोई लेनदेन कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन

मेन रोड के किनारे स्थित एसबीआई शाखा की रखवाली के रात में सुरक्षा गार्ड रहता है। रविवार की रात भी गार्ड यहां गेट के बाहर सोया था। सुबह उसके जाने के बाद बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो अंदर कंप्यूटर सेट और सर्वर सेट नहीं देख कर दंग रह गए। चारों ओर सामान बिखरे हुआ था। बैंक में चोरी की जानकारी होने पर अगल-बगल के तमाम लोग भी वहां पहुंच गए। बैंक के पीछे लगा जंगला टूटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि जंगला तोड़कर ही चोर बैंक में घुसे होंगे। कर्मचारियों ने इसकी सूचना शाखा प्रबंधक और पुलिस को दी। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना करने के अलावा कर्मचारियों से जरूरी जानकारी ली।            शाखा प्रबंधक ज्योति लाल श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वर सेट चोरी हो जाने के चलते बैंक से लेन-देन भी रुक गया है। मेन ब्रांच से दूसरा सर्वर सेट मिलने पर ही ग्राहकों को भुगतान मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें