फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने पर तनाव का माहौल

Mon, 09 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतिमा क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मोहल्ला नीलकोठी स्थित श्मशान गेट पर लगी देव प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किए जाने की जानकारी होते ही रविवार रात तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए अधिकारियोंने आनन-फानन में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला नीलकोठी में श्मशान घाट के गेट पर लगी देव प्रतिमा को रविवार रात अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। जानकारी होते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ श्मशान गेट पर पहुंच गई। लोग आक्रोशित होकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहां मौजूद लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष ने लोगों को समझाने बुझाने के बाद शांत किया। नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन गुप्ता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें