कप्तानगंज। थानाक्षेत्र के कारीतीन गांव में सोमवार की रात में एक प्रधान पद के प्रत्याशी ने मतदाताओं को लुभाने के लिए दावत दे दिया। विपक्षी के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने प्रत्याशी के घर छापा मारकर चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। गांव में प्रधान पद के प्रत्याशी ने अपने घर पर कुछ मतदाताओं को दावत पर बुलाया था। इसकी सूचना विपक्षी प्रत्याशी ने बोदरवार के चौकी इंचार्ज शंभू सिंह को दी। शिकायत पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने प्रधान पद के प्रत्याशी को गिरफ्तार कर लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया की प्रत्याशी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है।