प्रधानी चुनाव को लेकर कई जगहों पर मारपीट के दौरान पांच लोग लोग घायल हो गए। बघौचघाट के मेहा हरहंगपुर में मतदाताओं को लुभाने के लिए चावल बांटने को लेकर और पथरदेवा में वोट मांगने को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए । वहीं कोतवाली पुलिस ने बढ़या में प्रलोभन में बांटे जा रहे मीट को नष्ट किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।बघौचघाट के मेहा हरहंगपुर गांव में सोमवार की कुछ लोग मतदाताओं को लुभाने के लिए चावल बांट रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो लोगों का सिर फट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद के बाद गांव में तनाव है। वहीं तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा में वोट मांगने को लेकर प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस दोनों मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र के बढ़या गांव में चुनाव के दौरान मीट बांटे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। दुकान पर मीट था लेकिन खरीददार नहीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने मीट को खेतों में फेंकवा दिया। आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रत्याशियों पर नजर बनाए हुए है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।