फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

Thu, 04 Feb 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। यूपी सीमा के अंदर जमीन कब्जा करने के इरादे से झोपड़ी बना रहे बिहार के लोगों को पुलिस ने खदेड़ा। सीमांकन का पिलर लगने के बावजूद यूपी की जमीन पर जबरदस्ती झोपड़ी बनाकर और फसल की बुवाई के बहाने मनमानी करने वालों के चलते पहले स्थिति तनावपूर्ण भी हो चुकी है। कुछ माह पहले बिहार के एक व्यक्ति ने मजार बनाकर यूपी की जमीन कब्जा लिया था।
विज्ञापन



खड्डा विकास खंड के नदी उस पार बसे शाहपुर गांव की सीमा बिहार के नौरंगिया क्षेत्र से मिलती है। यूपी के किसान खेतीबाड़ी करने के लिए नदी पार झोपड़ी बनाकर रहते हैं। बिहार के कुछ ताकतवर किस्म के लोग यूपी की जमीनों पर नजर गड़ाए रहते हैं और कब्जा करने के लिए पहले झोपड़ी डाल देते हैं, उसके बाद आस-पास के जमीन पर खेती करने लगते हैं।


इसी तरह से बुधवार को शाहपुर गांव की सीमा के अंदर कई लोग दर्जनों झोपड़ियां डालने की तैयारी में थे।
तभी कॉबिंग कर रही खड्डा और हनुमानगंज पुलिस की नजर इन पर पड़ी। जब पुलिस ने कारण पूछा तो उन लोगों की तरफ से उसे बिहार की जमीन बताया गया। पुलिस ने सीमा निर्धारण का पिलर दिखाकर जब सवाल शुरू किया तो वे लोग खामोश हो गए।
विज्ञापन



उसके बाद पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार करके उन लोगों को यूपी की जमीन से खदेड़ दिया। लोगों का कहना था कि अगर पुलिस समय से नहीं पहुंचती तो यूपी की जमीन पर बिहार के उन लोगों का कब्जा हो जाता, जिनको हटाना प्रशासन के लिए मुश्किल होता।


दो साल पहले इसी गांव में एक व्यक्ति धर्म की आड़ में कई एकड़ जमीन पर कब्जा कर लिया था। वह मजार बना कर झाड़-फूंक करने लगा था। काफी मशक्कत के बाद उसे हटाया जा सका। इसी तरह से यूपी के बालगोविंद छपरा गांव की सैकड़ों एकड़ जमीन पर बिहार के लोगों की ओर से अवैध तरीके से कब्जा कर लेने का आरोप है।


आरोप है कि वे लोग अब जमीनों के असली हकदारों को आंखें दिखा रहे हैं। थानाध्यक्ष हनुमानगंज श्रीप्रकाश यादव और एसओ खड्डा नवीन सिंह का कहना है कि यूपी सीमा के अंदर झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे बिहार के लोगों को हटा दिया गया। आगे इस तरह से कोई अतिक्रमण करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें