फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलाें ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया

Thu, 11 Feb 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। लखनऊ में अधिवक्ता श्रवण कुमार की हत्या के बाद विरोध में बृहस्पतिवार को जनपद सिविल बार एसोसिएशन के वकीलों ने काम नहीं किया और विरोध स्वरूप कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया।इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को दिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष विंध्यवासिनी प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में अधिवक्ता प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारे लगाते हुए अधिवक्ता कलेक्ट्रेट में पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अराजकता की स्थिति बनी हुई है। अधिवक्ताओं की हत्या हो रही है,अपराधी बेलगाम हैं लेकिन प्रदेश सरकार अथवा प्रशासन ऐसे मामलों में कोई कदम नहीं उठा रहा है।

महामंत्री शैलेश कुमार पाठक ने कहा कि लखनऊ में अधिवक्ता श्रवण कुमार वर्मा की हत्या कानून पर हमला है। ऐसे हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नीरकमल जायसवाल ने कहा कि अधिवक्ता वर्ग ऐसी घटना से खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
विज्ञापन


अधिवक्ताआें की सुरक्षा के लिए अपराधियों की गिरफ्तारी जरूरी है। इस दौरान उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम श्रीवास्तव, विजय प्रकाश मिश्र, रमेश मणि, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुशवाहा, परतोष शुक्ला, अनिल पति त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें