फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में झुलसे मिले मां-बेटा, दोनों की मौत

Fri, 14 Apr 2017 11:59 PM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
झुलसे मिले मां-बेटा, दोनों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पिपरा बाजार। रामकोला थाना क्षेत्र के रोंवारी गांव के नरकटिया टोला निवासी एक महिला और उसके तीन वर्षीय पुत्र की शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। बच्चे की मौत रास्ते में हुई, जबकि महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन


रोंवारी गांव के नरकटिया टोला निवासी दशरथ चौहान की 27 वर्षीय पत्नी सुमन और तीन वर्षीय पुत्र पवन घर के एक कमरे में झुलसे पड़े मिले। पड़ोसियों को सुबह सात बजे दशरथ के घर से धुआं निकलता दिखाई दिया और लोग कारण जानने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। फोन कर एंबुलेंस बुलाया गया और पीड़ितों को इलाज के लिए रामकोला सीएचसी ले गए। वहां डॉक्टर ने बालक को मृत घोषित कर दिया। सुमन की चिंताजनक स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन चार घंटे तक उपचार के बावजूद सुमन को भी बचाया नहीं जा सका। 

गांव में चर्चा है कि पति-पत्नी में आए दिन कलह होती रहती थी, जिसका कारण पति की शराब पीने की लत थी। बताते हैं कि पत्नी और बेटे के झुलसने के समय दशरथ गांव के समीप एक चौराहे पर कुछ सामान खरीदने गए हुए थे। जिस स्थान पर महिला और बच्चा झुलसे मिले, वहां गन्ने की सूखी पत्तियां, केरोसिन का एक खाली गैलन और स्टील का एक खाली गिलास पड़ा था। कमरे में लकड़ी का एक तख्त दीवार के किनारे खड़ा करके रखा गया था और कमरे से बाहर तक पत्तियां बिखरी हुई थीं।  मौके पर जुटे लोगों ने सुमन से बात करने का प्रयास किया, लेकिन वह अचेत हो चुकी थी। सुमन और उनके पुत्र पवन की मौत के संबंध में शाम तक किसी ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी। एसओ विनय कुमार पाठक ने कहा कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।                  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें