फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस और हथियार के साथ दो लोग गिरफ्तार

Sat, 26 Mar 2016 11:13 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पडरौना। शनिवार को रामकोला थाने की पुलिस ने संदेह पर साहबगंज में पुल के पास एक मालवाहक को रोककर दो व्यक्तियाें को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास दो कट्टा कारतूस और 350 ग्राम चरस बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी दीपक कुमार भट्ट ने बताया कि रामकोला के एसओ सौदागर राय अपने सहयोगियों के साथ साहबगंज पुलिया पर शनिवार को वाहन चेकिंग कर रहे थे। दिन के लगभग दस बजे कप्तानगंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे एक मालवाहक को पुलिस ने रोका।

पुलिस ने उसे रोक लिया। वाहन में मौजूद चालक और एक अन्य व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। वाहन चालक ने अपना नाम वकील अख्तर निवासी गनेशपुर जनपद महराजगंज और दूसरे ने अपना नाम अहमद राजा साकिन पांडेय परसा थाना फु लवरिया जनपद गोपालगंज (बिहार) बताया।
विज्ञापन


दोनों की तलाशी ली गई तो वकील अख्तर के पास एक कट्टा और कारतूस मिला और अहमद राजा के पास 350 ग्राम चरस मिला, जिसे उसने पन्नी में अपने सीने पर बांध रखा था। उसके पास भी एक कट्टा और कारतूस मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें