फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार नामजद, 145 अज्ञात पर केस दर्ज

Wed, 14 Oct 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
तमकुहीराज। दूसरे चरण के मतदान के दौरान मंगलवार को सेवरही ब्लॉक के हरिहरपुर बूथ पर हुए हंगामे के बाद पुलिस ने चार नामजद और 145 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार को गिरफ्तार चार लोगों का पुलिस ने चिकित्सीय मुआयना कराने के बाद बृहस्पतिवार को चालान करके जेल भेज दिया। इस घटना से गांववालों में दहशत है।
मंगलवार की शाम प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर में बने बूथ पर मतदान के दौरान मतदान कर्मचारियों पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों विवाद खड़ा कर दिया।
स्थिति बेकाबू होता देख पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा था। इसे लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी रही। उसके बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।
उसके विरोध में एडीएम के साथ कुछ लोग उलझने लगे। फिर पुलिस चार लोगों को हिरासत में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया।
इस मामले में पुलिस ने पथराव, सड़क जाम और प्रदर्शन करने के आरोप में 145 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की शिनाख्त में जुटी है।
थानाध्यक्ष तरयासुजान नीरज कुमार सिंह ने बताया कि मुसाहब अली सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद और 154 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें