फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में विदेशी महिला पर्यटक घायल

Sat, 05 Mar 2016 04:17 PM IST
कुश्ाीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पटहेरवा। थानाक्षेत्र के लवानिया गांव के सामने हाइवे पर टूरिस्ट बस पर सवार श्रीलंका की एक महिला पर्यटक डीसीएम की चपेट में आकर घायल हो गई।
विज्ञापन


जब वह बस से उतरने के बाद पुन: बस में सवार होने के लिए आ रही थी। हादसे के बाद चालक भागने लगा तो लोगों ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस उसे जिला अस्पताल भिजवाया।

पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लेकर चालक को थाने भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जितेन्द्र यादव ने बताया कि घायल श्रीलंकाई महिला पर्यटक अमरावथी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


वह श्रीलंका के मिलनगोंडा जिले के नोबोला गांव की निवासी हैं। मिनी ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक को हिरासत में ले लिया गया है। टूरिस्ट बस एक ढाबे के पास रुकी थी।
विज्ञापन


जहां बस में सवार होने के लिए विदेशी महिला पर्यटक सवार हो रही थी, उसी दौरान वह मिनी ट्रक के चपेट में आ गई। उसे एंबुलेस मंगाकर सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें