फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में 57 किलो नकली देसी घी बरामद

Mon, 26 Sep 2016 10:27 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हाटा बस स्टैंड पर छापा मारा। सोमवार की सुबह टीम ने संदेह पर एक व्यक्ति के सामान की जांच की। उसके पास 57 किलोग्राम नकली देसी घी बरामद हुआ, जिसे सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम सोमवार की सुबह हाटा पहुंची। टीम की अगुवाई विभाग के अभिहीत अधिकारी रामअवतार सिंह यादव कर रहे थे। उन्होंने बताया कि तकरीबन नौ बजे बस से सामान से लदे दो बोरे उतरवाते समय एक व्यक्ति दिखा। संदेह होने पर तलाशी ली गई। उसके बोरों में 57 किलोग्राम नकली देसी घी बरामद हुआ। पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम शंकर निवासी चितरुआ जिला देवरिया बताया। 
नकली देसी घी का नमूना जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। दोनों बोरे से जब्त नकली देसी घी सीज कर उस व्यक्ति को सौंप दिया गया। न्यायालय में पेशी के दौरान उसे सीज किया हुआ सामान उसी दशा में पेश करना होगा।
विज्ञापन

छापामारी के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, पंकज कन्नौजिया, सतीश कुमार, सच्चिदानंद गुप्ता मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें