फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में झुलसने से महिला की मौत

Sun, 21 May 2017 10:41 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कसया। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुरमौटा गांव में रविवार की सुबह संदिग्ध हालत में झुलसने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।

देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुजहना लाला गांव के निवासी गामू खरवार ने अपनी बेटी सोनमती की शादी 20 वर्ष पूर्व कसया थाना क्षेत्र के कुरमौटा निवासी सुनील खरवार से की थी। रविवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक घर के अंदर से धुआं उठते देखकर पड़ोस जुट गए। लोगों का शोर सुनकर छत पर सो रहा पति सुनील घर के अंदर नीचे उतरा। उसने आग में जल रही पत्नी सोनमती को बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी पत्नी की मौत हो गई। उसे बचाने की कोशिश में सुनील भी आग की लपटों से गंभीर रूप से झुलस गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर सोनमती के घरवाले पहुंचे। उन लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी और एसओ सौदागर राय मयफोर्स गांव में पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनमती के पिता ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में एसओ का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।             
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें