अश्लील वीडियो वायरल, शादी की जिद पर अड़ी युवती
तमकुहीराज। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाया और बाद में अपनाने से इंकार कर दिया। यही नहीं, आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद में युवती उसके घर पहुंच गई और शादी की जिद करने लगी। युवक के परिजनों ने युवती को अपनाने में हीलाहवाली की। उसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया। एक सप्ताह पहले पुलिस आरोपी युवक केे पकड़ कर थाने ले गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे दो पक्षों में तनाव है। थानाध्यक्ष सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि युवक और युवती अलग-अलग वर्ग के है। मामला काफी संवेदनशील है। जरूरी कार्रवाई की जा रही है।
सत्रह पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
तरयासुजान। पुलिस ने शुक्रवार को रामकरन पट्टी गांव में स्थित एक झोपड़ी से 17 पेटी अवैध शराब बरामद किया है। शराब तस्करी के आरोप में पुलिस ने विनोद तिवारी और रमेश को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।