फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नेरवा चौपाल में लोगों से बरामद की अवैध शराब की बोतले

विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध शराब की सैकड़ों बोतलें पकड़ीं
विज्ञापन

नेरवा में पुलिस ने अलग-अलग जगह दी दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
नेरवा।
डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने रविवार रात अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की सैकड़ों बोतलें बरामद की। चुनाव आचार संहिता लगने के बाद पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने में सफलता हासिल की है। एएसआई नेरवा गुरदेव सिंह ने यूको बैंक नेरवा की पास योग राज से अंग्रेजी शराब की 12 बोतलें बरामद की। नेरवा पुलिस थाना के तहत एएसआई प्रकाश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सिकंदर दफराइक की गाड़ी से 192 बोतलें मास्टर ब्लेंड व 96 बोतलें बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों मामले नेरवा थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 39 (1)-33 - 11 के तहत मामला दर्ज किए हैं। चौपाल पुलिस थाने की तहत एएसआई अश्वनी की अगवाई में पुलिस टीम ने लिंगजार-सरांह मार्ग पर गोपाल निवासी झोखड़, तहसील कुपवी से देसी शराब की 36 बोतलें बरामद की है। चौपाल थाने के तहत ही एक अन्य मामले में एसएचओ चौपाल कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाकेबंदी के दौरान डीमो मार्ग पर प्रवीण कुमार निवासी गांव सरकाली डाकघर सरांह तहसील चौपाल से 48 बोतलें पकड़ी। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने सभी मामलों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता के दौरान पुलिस की टीम रात-दिन पेट्रोलिंग कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें