फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसके दरवाजे पर विवाद हुआ, उसके मुखिया और बेटे थाने लगाए गए

विज्ञापन
गोली से घायल दोनों भाई पीजीआई रेफर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार से सटे धोधरही गांव में सोमवार की रात गोली लगने से घायल दोनों भाई बीआरडी मेडिकल कॉलेज से पीजीआई रेफर कर दिए गए हैं। इस घटना फायरिंग के बाद से पूरी रात लोग दहशत में रहे। सुबह एसपी नार्थ सीओ और एसओ सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूछताछ की। यह घटना जिसके दरवाजे पर हुई, उसके मुखिया और उनके दो बेटों को पुलिस थाने लेकर चली आई। साथ ही उनकी बंदूक भी कब्जे में ले लिया है। इस मामले में अभी एक ही पक्ष ने तहरीर दी है। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार से सटे धोधरही गांव के निवासी ओमप्रकाश उपाध्याय के लड़के संदीप उपाध्याय से सोमवार को रणवीर प्रताप सिंह का मामूली विवाद हो गया था। ओमप्रकाश उपाध्याय ने मंगलवार को थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि सोमवार की रात में करीब दस बजे रणवीर प्रताप सिंह और उनके भाई जयवीर सिंह उनके दरवाजे पर आए और उनके घर में तोड़फोड़ का प्रयास करने लगे। यह भी आरोप है कि उनकी तरफ से फायरिंग की गई, जिससे आत्मरक्षा में उन्होंने अपने लाइसेंसी बंदूूक से हवाई फायरिंग की। गोली कैसे लगी, उन्हें नहीं पता। इस घटना में घायल दोनों भाइयों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, जहां से दोनों मंगलवार को पीजीआई रेफर कर दिया।
इसकी जानकारी होने पर एसपी नार्थ गौरव वंशवाल मंगलवार को सीओ खड्डा नवीन कुमार नायक और रामकोला थाने के एसओ दिलीप कुमार पांडेय व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के लिए ओमप्रकाश उपाध्याय तथा उनके दोनों बेटे संदीप उपाध्याय और राहुल कुमार उपाध्याय को थाने लाया गया है। उनकी लाइसेंसी बंदूक कब्जे में ले ली गई है।
विज्ञापन

एसपी राजीव नारायण मिश्र ने कहा कि जिसके दरवाजे पर यह घटना हुई, उस परिवार के मुखिया ओमप्रकाश उपाध्याय ने पूछताछ में आत्मरक्षा में हवाई फायरिंग किए जाने की बात कही है। एसपी नार्थ घटनास्थल पर गए थे। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें