हाटा। कोतवाली के पिपरैचा चौराहे पर स्थित मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर मोबाइल, लैपटॉप व नकदी चुरा ले गए। इसकी जानकारी तब हुई, जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
हाटा कोतवाली के गांव पैकौली टोला मंगुरही निवासी संगम कुमार साहनी की मोबाइल की दुकान पिपरैचा चौराहे पर है। रोज की तरह सोमवार की शाम वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए। मंगलवार की सुबह दुकान पर पहुंचे, तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है। संदेह होने पर उन्होंने सामान का मिलान किया, तो मोबाइल, लैपटॉप व पांच हजार रुपया नकदी गायब था। उन्होंने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।