फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड्डा क्षेत्र के सोहरौना गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। थाना क्षेत्र के गांव सोहरौना में बृहस्पतिवार की सुबह एक विवाहिता की सिर कटी लाश घर में मिली। ससुराल पक्ष का कहना है कि पति से अनबन के बाद विवाहिता ने ट्रेन से कटकर जान दे दी, जबकि मायके पक्ष का आरोप है कि बेटी की हत्या की गई है। एसडीएम खड्डा की मौजूदगी में पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सोहरौना के रहने वाले मनीष कन्नौजिया गांव के बाहर फायर स्टेशन के निकट मकान बनाकर रहता है। दो वर्ष पूर्व उसकी शादी पडरौना कोतवाली के गांव कोठीलवा निवासी कन्हैया की बेटी सीमा से हुई थी। इस दंपती की छह माह की बेटी भी है। चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच बुधवार की देर शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। बकौल मनीष उसकी पत्नी सीमा बृहस्पतिवार की भोर में करीब चार बजे घर से निकली। जब काफी देर बाद भी वापस नहीं आई तो वह उसको ढूढते हुए रेल ट्रैक पर पहुंचा। वहां सीमा का सिर व धड़ अलग पड़ा था। वह शव को उठाकर घर वापस ले आया। वहीं मृत महिला के मायके पक्ष ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उनकी बेटी की हत्या कर दी है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद एसडीएम गणेश प्रसाद भी पहुंचे और अपने सामने कागजी कार्रवाई पूरी कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
इस संबंध में सीओ खड्डा नवीन कुमार ने बताया कि मृतका के पिता कन्हैया की तहरीर मिली है। मामले की छानबीन चल रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सीओ के अनुसार जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह आत्महत्या का मामला है या फिर हत्या का।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें