फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के बाद छात्रा की फोटो सोशल मीडिया पर की अपलोड

Thu, 12 Oct 2017 07:40 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में एक छात्रा को डरा धमका कर उसके ही सहपाठी ने बलात्कार कर दिया। यही नहीं उसे बदनाम करने की नियत से फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन

  
गांव निवासी 21 वर्षीय युवती कुलपहाड़ के कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है। इसी कालेज के युवक ललित किशोर उर्फ बबुआ ने छात्रा की फोटो खींचकर सोशल मीडिया में अपलोड कर दी। कॉलेज से घर जाते समय छात्रा को बदनामी कराने की धमकी देते हुए एकांत स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

छात्रा का आरोप है कि 11 अक्टूबर को जब वह घर लौट रही थी, तभी ललित किशोर उसे धमकी देकर महोबा ले गया और शादी के इकरारनामा के कागजातों में हस्ताक्षर कर लिए। इसके बाद वह उसे कानपुर ले जा रहा था, लेकिन मौका पाकर वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। परिजनों के साथ पीड़ित ने कोतवाली पहुंच घटना की नामजद तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी अस्थौन गांव निवासी ललित किशोर के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें