फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉस की फैक्ट्री पर छापा, उत्पादन व बिक्री पर रोक

Sat, 17 Nov 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुशीनगर में संचालित सास फैक्ट्री का जायजा लेते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कसया। कुशीनगर में शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में जिला खाद्य सुरक्षा विभाग ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे झुंगवा के निकट सॉस बनाने वाली एक फैक्ट्री पर छापा मारा। मानक के अनुसार बाटलिंग, लेवलिंग और पैकिंग न पाए जाने पर सॉस के उत्पादन और बिक्री पर रोक लगा दी गई। छापे के दौरान कुछ बोतलों में सॉस की पैकिंग और लेवलिंग मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर उसको नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय ने बताया कि टमाटर और चीली सॉस बीयर की बोतल में पैककर बेची जा रही थी। साफ-सफाई की व्यवस्था भी मानक के अनुरूप नहीं थी। मानक के अनुसार बाटलिंग, लेवलिंग और पैकिंग के साथ साफ-सफाई के बाद ही जांच के बाद उत्पादन और बिक्री की अनुमति देने पर विचार किया जाएगा। इस दौरान जिला अभिहित अधिकारी राम अवतार यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें