हाटा। शुक्रवार की रात हाटा नगर के ब्लॉक गेट के पास लक्जरी गाड़ी की की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरे शिक्षक को गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आस-पास के लोग जुट गए और घायल को सीएचसी हाटा भेजवाएं।
हाटा कोतवाली के दुबौली गांव के रहने वाले मारकंडेय सिंह चौहान (50) अपने साथी पिपरा माफ़ी थाना कप्तानगंज निवासी जगदंबा मिश्रा के साथ कसया की ओर से लौट रहे थे। नगर के पश्चिमी छोर पर स्थित ब्लॉक गेट के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान गुजरी लक्जरी गाड़ी की चपेट में बाइक आ गई। हादसे में मारकंडेय सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे शिक्षक जगदंबा मिश्रा घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल शिक्षक को सीएचसी भेजवाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।