कुशीनगर। एसपी राजीव नारायण मिश्र ने सेवरही और हनुमानगंज के थानाध्यक्ष को जहां लाइन हाजिर कर दिया,वहीं दो चौकी प्रभारियों को थानाध्यक्ष पद की सौगात दी। जिले में 15 लोगों के कार्य क्षेत्र में फेरबदल किया गया है। तबादले की जद में आठ इंस्पेक्टर और सात सब इंस्पेक्टर आए हैं।
एसपी राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि स्वाट टीम प्रभारी रहे सुनील कुमार राय को कसया का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि एसओ कसया रहे आतुल्य पांडेय को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई। यूपी डायल 100 नंबर के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह को सेवरही थानाध्यक्ष बनाया गया। जबकि सेवरही के थानाध्यक्ष रामाज्ञा सिंह को लाइन भेजा गया।
इंस्पेक्टर के के राणा को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष अहिरौली बाजार की जिम्मेदारी सौंपी। जबकि अहिरौली थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या को तुर्कपट्टी का थानाध्यक्ष बनाया गया है। थानाध्यक्ष जटहा रासिद खां को डायल 100 नंबर का प्रभारी नियुक्त किया गया। रामकोला थानाध्यक्ष दिलीप कुमार पांडेय को क्राइम ब्रांच में तैैनाती दी गई।
जबकि तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष तेज जगरनाथ को क्राइम ब्रांच में तैनाती दी गई। मीडिया सेल के प्रभारी नीरज शाही को विशुनपुरा थाना प्रभारी बनाया गया। जबकि थानाध्यक्ष हनुमानगंज रहे ब्रजेश कुमार मिश्र को पुलिस लाइन भेजा गया। आईजीआरएस सेल के प्रभारी संजय मिश्रा को रामकोला का थानाध्यक्ष बनाया गया।
जबकि विशुनपुरा थानाध्यक्ष रहे अरविंद कुमार को आईजीआरएस सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया। प्रभारी चौकी कुशीनगर रहे महेंद्र चतुर्वेदी को हनुमानगंज थाने का प्रभारी बनाया गया। जबकि प्रभारी चौकी तमकुहीराज संजय कुमार सिंह को थानाध्यक्ष जटहा बनाया गया।