फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने गोली मारकर किसान की हत्या की

Fri, 09 Nov 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक के घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुदही। बरवापट्टी थाने की सीमा से सटे बिहार के भितहां थाने के भुईधरवा गांव में बदमाशों ने गोली मारकर किसान की हत्या कर दी। मौके से एक कट्टा बरामद भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


भुईधरवा गांव के बिंदा सिंह पटेल (60) को बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े सात बजे बदमाशों ने उस समय गोली मार दी, जब वह दरवाजे के बाहर बैठे थे। गोली चलने की आवाज सुनकर जब तक लोग घर से बाहर निकले, बदमाश मौके पर अपना देसी कट्टा भी छोड़कर भाग गए।

बिंदा सिंह के छोटे भाई लोरिक पटेल एवं बीरन पटेल ने बताया कि बिंदा सिंह पटेल ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुुनकर बाहर आए तो उनके भाई जमीन लहूलुहान पड़े थे। उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

इस घटना की सूचना मिलते ही धनहां थाने के एसओ दिनेश कुमार दास ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि अविलंब इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

शुक्रवार को सुबह कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहां अनुमंडल अस्पताल में भेजा गया। इधर, घटना के बाद से उस परिवार में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। एसओ ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें