फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की गर्दन पर तलवार से हमला, रेफर

Fri, 09 Nov 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
attack - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। कस्बे के मथुरा नगर में तलवार से हमलाकर एक युवक को घायल कर दिया गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं हमले के चीख सुनकर सड़क की ओर दौड़े लोगों ने पड़ोस के ही गांव के एक शख्स को हमलावर समझकर पीट दिया।
विज्ञापन


रामकोला कस्बे के मथुरानगर निवासी प्रीतम मद्धेशिया(24) अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी बीच किसी ने उनकी गर्दन पर तलवार से हमला कर दिया। इससे वे घायल होकर गिर पड़े। चीख सुनकर सूचना पर परिजन और आसपास के लोग सड़क की तरफ दौड़े। जहां पड़ोस के पिडारी गांव निवासी राजेश यादव (30) टहल रहे थे, उन्हें हमलावर समझ लोगों ने पिटाई कर घायल कर दिया। राजेश को सीएचसी रामकोला में भर्ती कराया गया है। यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं प्रीतम को गंभीर हालत में सीएचसी से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और मामले की जांच करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें