फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जटहां बाजार पुलिस ने रात में की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। जटहां बाजार थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर रात एकवनही गांव के पास एक वाहन पर लोड किए जा रहे 65 पेटी (2925 शीशी) नकली शराब वाहन समेत पकड़ लिया। यहां दो लोग भी पकड़े गए, जिनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जटहां बाजार थाना क्षेत्र के एकवनही गांव के पास मंगलवार की देर रात एक खेत में मालवाहन खड़ा करके उस पर नकली शराब लोड किया जा रहा था। इस बीच किसी ने जटहां बाजार पुलिस को संदिग्ध गतिविधि की सूचना दी तो एसओ सौदागर राय फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। वहां पुलिस ने 65 पेटी अवैध शराब के साथ दो लोगों को पकड़ लिया। इनमें से एक व्यक्ति गाड़ी का मालिक बताया जा रहा है, जबकि दूसरा चालक है। जटहां बाजार पुलिस के अनुसार वाहन मालिक दयाराम और चालक मेहताब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। हालांकि पुलिस की इस कामयाबी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। गांव के लोगों का कहना है कि यहां दो लोग अवैध शराब का कारोबार करते हैं। यहां बनी शराब आसपास के इलाकों के अलावा सीमावर्ती बिहार प्रांत के गांवों में भी भेजा जाता है। मंगलवार की देर रात पुलिस ने जो शराब बरामद किया, उसमें केवल गाड़ी मालिक व चालक के खिलाफ ही मुकदमा लिखा गया, जबकि शराब बनाने वाले कारोबारियों के बारे में चुप्पी साध ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें