फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस और ट्रैक्टर की टक्कर में 14 लोग घायल

Thu, 05 May 2016 11:14 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
कोटवा बाड़ी पुल के पास बस और ट्रैक्‍टर-ट्राॅली की आमने-सामने हुई टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के कोटवा बाड़ी पुल के पास बृहस्पतिवार को सुबह करीब पांच बजे बारातियों से भरी बस और बालू लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में बस में 14 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजवाया। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के नौरंगिया-घुघली मार्ग पर कोटवा बाड़ी पुल के पास बृहस्पतिवार को भोर में करीब पांच बजे घुघली की ओर एक बस बारात वापस लेकर आ रही थी।

इसी बीच विपरीत दिशा नौरंगिया की तरफ बालू लदी बिना नंबर वाली ट्रैक्टर-ट्रॉली भी आ गई और दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर में बस के चालक जटहां बाजार निवासी रामेश्वर सहित उसमें सवार कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


घायलों में चालक के अलावा मिथिलेश, दिलीप, नरसिंह, रामबचन, नाथू, रामजीत, जितेंद्र, हरेन्द्र, मूलचंद, कुंदन, रविन्द्र, उदय चंद, नथुनी, भोला आदि शामिल हैं।

दुर्घटना की जानकारी होते ही पास के गांव लालाडीह और कोटवा के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलवाकर घायलों को सीएचसी नेबुआ नौरंगिया भेजवाया।
जहां बस चालक की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाना प्रभारी शैलेश सिंह बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें