फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी झोला छाप को थाने में बैठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
इलाज के दौरान गर्भवती की मौत से गुस्साएं लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। शहर के अंबे चौक के निकट एक गर्भवती महिला की इलाज के दौरान शुक्रवार की देर शाम मौत हो गई। उस महिला का इलाज एक झोला छाप के वहां चल रहा था। महिला की मौत की बाद गुस्साएं लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

पडरौना कोतवाली क्षेत्र के मनिकौरा गांव के निवासी तारकेश्वर मिश्रा की पत्नी गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि उसे पीलिया भी हो गया था। शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे घर वाले उसे लेकर पडरौना नगर के अंबे चौक के निकट एक झोलाछाप के यहां इलाज के लिए ले आए। झोलाछाप ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया, लेकिन शाम सात बजे गर्भवती महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के घरवाले हंगामा करने लगे। यह सूचना मिलने पर कोतवाल विजय राज सिंह और सिटी इंचार्ज यशवंत सिंह सिपाही हिमांशु व अमित सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर शांत करने के बाद आरोपी झोलाछाप को थाने लेते आए।
विज्ञापन

सिटी इंचार्ज यशवंत सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें