फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजिया घुमाने के विवाद में, चले ईंट-पत्थर

Fri, 21 Sep 2018 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कुरहवा गांव में ताजिया घुमाने को लेकर विवाद के बाद डीएम एसपी गांव में पहुंचे । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार। मुहर्रम का जुलूस घुमाने को लेकर शुक्रवार को कुरहवा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। ईंट-पत्थर चलने से करीब 12 लोग घायल हो गए। डीएम और एसपी ने मयफोर्स गांव का जायजा लिया। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन


कुरहवा गांव में ताजिया घुमाया जा रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने पूर्व में हुए समझौते का पालन न करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद गंभीर रुख अख्तियार कर लिया और ईंट-पत्थर भी चलने लगे। इसमें लियाकत, मैरुद्दीन, सबरून, मुन्नी, रूबी, पवन, विनोद सहित लगभग 12 लोग घायल हो गए।

सूचना मिलने पर डीएम डॉ. अनिल कुमार सिंह, एसपी अशोक कुमार पांडेय, सीओ कसया ओमपाल सिंह, एसडीएम कसया प्रमोद तिवारी, एसओ कसया पुलिस और पीएसी के जवानों के साथ पहुंच गए। स्थिति का जायजा लेने के बाद डीएम और एसपी ने दोनों पक्षों से बात की।
विज्ञापन


इसके बाद सीओ व एसडीएम कसया की देखरेख में ताजिया करबला तक पहुंचाया गया। इसे लेकर गांव में घंटों तनाव की स्थिति रही। ईट-पत्थर चलने के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई थी। अफसरों की सूझबूझ से विवाद शांत हो गया। एहतियातन गांव में पुलिस तैनात है।

दो दिन पूर्व ही हुआ था दोनों पक्षों में समझौता
टेकुआटार। मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए एसडीएम और सीओ कसया की देखरेख में दो दिन पहले ही दोनों पक्षों में लिखित समझौता कराया गया था। तय हुआ था कि बीते वर्षों की भांति इस बार भी जुलूस पूर्व निर्धारित रास्ते से ही जाएगा। यही नियम मूर्तियों के विसर्जन के लिए भी लागू होगा। समझौते का पालन न किए जाने से शुक्रवार को विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई।

ताजिया जुलूस को लेकर विरोध, पुलिस ने स्थिति संभाला
गौरीश्रीराम। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरीश्रीराम गांव से निकला मुहर्रम का जुलूस माधोपुर चौराहे पर पहुंचते ही विरोध शुरू हो गया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। उसके बाद जुलूस आगे बढ़ा।

गौरीश्रीराम गांव से निकला मुहर्रम का जुलूस जैसे ही माधोपुर स्थित हनुमान मंदिर के सामने पहुंचा, वहां ताजिया रखने को लेकर मंदिर समिति के सदस्य विरोध जताने लगे। दोनों पक्ष अपनी बात पर अड़े थे।

यह सूचना मिलते ही विशुनपुरा थाने के एसओ गोपाल पांडेय ने अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर देख उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। मौके पर सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी, तहसीलदार रामप्यारे के अलावा बरवापट्टी थाने की पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को संभाला। उसके बाद ताजिए का जुलूस आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें