फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंट्रोल रूम स्थापित, सुनी जाएंगी किसानों की समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
कंट्रोल रूम स्थापित, सुनी जाएंगी किसानों की समस्याएं
विज्ञापन

प्रत्येक कार्य दिवस पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक किया जा सकता है फोन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। किसानों की समस्याओं के निस्तारण के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जिले का कोई भी किसान कृषि समस्याओं से संबंधित अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। यहां दर्ज शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय में किया जाएगा।
विज्ञापन

यह जानकारी जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने दी। उन्होंने बताया कि खरीफ अभियान 2021 के तहत कृषि निवेशों की आपूर्ति एवं वितरण व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने और जिले के किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए अपर मुख्य सचिव कृषि ने जिला मुख्यालय पर कंट्रोल रूम की स्थापना करने का निर्देश दिया था। इसके तहत विकास भवन स्थित जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है। अब जिले का कोई भी किसान कंट्रोल रूम प्रभारी अरविंद कुमार पांडेय के मोबाइल नंबर 7054352097 पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और संतोष कुमार सिंह के मोबाइल नंबर 6392149642 पर दिन के एक बजे से सायं पांच बजे तक प्रत्येक कार्य दिवस में शिकायत कर उसका निस्तारण करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम में एक पंजिका रखी गई है, जिसमें तिथिवार प्राप्त शिकायतों का पूर्ण विवरण अंकित करने के अलावा निस्तारण में त्वरित कार्रवाई भी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें