फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टर लगानेे के मामले में अज्ञात नक्सलियों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर लगानेे के मामले में अज्ञात नक्सलियों पर केस
विज्ञापन

गोनौली गांव में बृहस्पतिवार को धमकी भरा पोस्टर लगाया गया था
इंडो और नेपाल बॉर्डर और सीमावर्ती क्षेत्रों में बढ़ाई गई सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। थानाक्षेत्र से सटे बिहार के गोनौली गांव में माओवादियों की तरफ से लाल सलाम का धमकी भरा पोस्टर चिपकाए जाने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा आतंकवाद निरोधी धारा (यूएपीए) सहित अन्य धाराओं में अज्ञात के खिलाफ हुआ है। पोस्टर चिपकाने और स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर इंडो-नेपाल बॉर्डर सहित कुशीनगर और बिहार के सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बिहार के पुलिस जिला बगहां अंतर्गत थारू बाहुल्य और माओवाद प्रभावित गोनौली गांव में धमकी भरा पर्चा चिपकाने के मामले में भयवश कोई व्यक्ति केस दर्ज कराने की हिम्मत नहीं जुटा सका। यहां तक कि जिन लोगों को धमकी दी गई है, उनके परिवारों में भय का माहौल है। वह भी मुकदमा दर्ज कराने के लिए आगे नहीं आ सके। इसके बाद वाल्मीकिनगर थाने के इंस्पेक्टर अर्जुन कुमार ने खुद वादी बनते हुए तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में बताया है कि गोनौली गांव के पान-बीड़ी की एक दुकान की दीवार पर हत्या करने का धमकी भरा पर्चा नक्सलियों ने लाल सलाम के नाम से चिपकाया है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल है। एसओ अर्जुन कुमार ने अपनी तहरीर में इस पर्चे को नक्सलियों की करतूत माना है। तहरीर के आधार पर वाल्मीकिनगर थाने में मुकदमा पंजीकृत करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट
आ मामले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट होकर भारत-नेपाल बॉर्डर क्षेत्र, यूपी-बिहार से सटे इलाके व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के जंगल, गंडक नदी क्षेत्र में नजर रख रही हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बड़े नक्सली कमांडरों के इस क्षेत्र में आने की गोपनीय सूचना पर भी मिलने पर पुलिस सतर्क है। वाल्मीकिनगर के थानाध्यक्ष अर्जुन कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर अज्ञात नक्सलियों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। खड्डा थाने के एसओ आरके यादव ने बताया कि बिहार सीमा में लाल सलाम के नाम से पर्चा चिपकाने के मामले को लेकर सीमा क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें