फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ सत्यापन की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ सत्यापन अभियान 23 से होगा शुरू: राधामोहन
विज्ञापन

कसया में बैठक को संबोधित कर रहे थे भाजपा प्रदेश प्रभारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह की अगुवाई में सोमवार की देर शाम एक होटल में कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के बूथ सत्यापन की बैठक हुई। इसमें प्रदेश प्रभारी ने 23 से 30 अगस्त तक बूथ सत्यापन किए जाने की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने 10 से 23 सितंबर तक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति किए जाने पर जोर दिया।
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश प्रभारी ने बैठक में मौजूद लोगों को बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर 25 दिसंबर को पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से पार्टी की तरफ से निर्धारित कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र और संचालन जिला मंत्री बलराम यादव ने किया। अंत में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार ज्ञापित किया। इस बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्र, श्याम मनोहर मिश्र, जगदंबा सिंह, जेपी शाही, अखिलेश मिश्र, अनिल प्रताप राव, चंद्रप्रकाश दुबे, विनोद गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, अमरचंद जायसवाल, अमित पांडेय, डॉ. टीएन राव, दिवाकर मणि त्रिपाठी और दुर्गेश राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें