फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइकसवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग स्थित घोघरा गांव के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
अहिरौली बाजार। थानाक्षेत्र के कप्तानगंज-पिपराइच मार्ग पर घोघरा गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गई। यह हादसा बुधवार की देर रात हुआ। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के गोरखनाथ थानाक्षेत्र जटेपुर उत्तरी निवासी प्रदीप गुप्त (35) बुधवार की देर रात बाइक से कप्तानगंज की तरफ से गोरखपुर जा रहे थे। अभी घोघरा गांव के पास पहुंचे ही थे कि किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 नंबर की पुलिस और अहिरौली बाजार थाने के एसआई शर्मा सिंह यादव ने युवक के परिजनों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उसकी जेब से मिले निर्वाचन कार्ड से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें