फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बरवां फार्म में उत्कृष्टता का केंद्र (सेंटर आफ एक्सीलेंस) की स्थापना को निर्देशित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवां फॉर्म: टिश्यू कल्चर तकनीक से होगा उत्पादन
विज्ञापन

पौधशाला समेत आलू उत्पादन से संबंधित जानकारी हासिल की
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीराम चौहान ने राजकीय पौधशाला आलू प्रक्षेत्र (बरवां फॉर्म) का निरीक्षण किया। प्रक्षेत्र प्रभारी पत्रिका कुमार सिंह को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

बुधवार को श्रीराम चौहान 10.30 बजे बरवा फॉर्म पहुंचे। राज्यमंत्री ने फॉर्म के पौधशाला का भ्रमण कर तैयार किए जा रहे विभिन्न प्रजाति के पौधे व 12 हेक्टेयर में बीजोत्पादन के लिए की जाने वाली आलू की खेती की जानकारी ली। उन्होंने फॉर्म में सेंटर ऑफ एक्सीलेंट की स्थापना के लिए निर्देशित किया। उसमें टिश्यू कल्चर तकनीक से आलू, केला, विभिन्न प्रजातियों के फलदार व इमारती लकड़ी के लिए पौधे तैयार किए जाएंगे। फॉर्म में यह सेंटर करीब एक हेक्टेयर में स्थापित किया जाना है। उसकी स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही काम शुरू होने की उम्मीद है। राज्यमंत्री गया और पटना भ्रमण के लिए जा रहे थे। इस मौके पर उपनिदेशक उद्यान गोरखपुर मंडल डॉ. डीके वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी अरुण तिवारी, प्रक्षेत्र प्रभारी पत्रिका कुमार सिंह समेत गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें