फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोटही गांव के हर्दी छपरा टोला का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे की हत्या का आरोप, पिता ने दी तहरीर
विज्ञापन

11 सितंबर को हुई थी चार साल के बच्चे की मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। थानाक्षेत्र के खोटही गांव के हर्दीछपरा टोला के चार वर्ष के बच्चे की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने दफनाए गए शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। बच्चे की मौत के बाद से उसकी मां की हालत खराब है।
विज्ञापन

इस गांव के भोला गुप्ता ने तहरीर में बताया है कि उनका चार वर्ष का बेटा अर्पित 11 सितंबर को गांव के एक लड़के के साथ खेल रहा था। काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन की गई। पता चला कि वह जिस लड़के के साथ खेल रहा था, उसी के घर के सामने खोदे गए गड्ढे में अर्पित का शव मिला। भोला का आरोप है कि तभी से बच्चे की मां की तबियत खराब है। इस मामले में कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन कुछ लोगों ने बच्चे के शव को जबरदस्ती दफनवा दिया। उन्होंने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद से पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें