फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में हो रही बिजली कटौती 16-39-21

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

कप्तानगंज कस्बे के कामर्शियल और घरेलू उपभोक्ता परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
कप्तानगंज। कस्बे से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक के उपभोक्ता बेतहाशा बिजली कटौती से आजिज आ चुके हैं। घरेलू हों या कामर्शियल उपभोक्ता, सभी मनमानी कटौती को लेकर विद्युत निगम के अभियंताओं और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि बिजली कटौती के कारण उन्हें दोहरा नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

कप्तानगंज विद्युत उपकेंद्र से कस्बे के लगभग 2700 कामर्शियल और 8500 घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। इसके अलावा उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले कुल कनेक्शन की बात करें तो करीब 65 हजार उपभोक्ता हैं। अनेक सरकारी एवं गैर सरकारी प्रतिष्ठानों को भी यही से बिजली दी जाती है। इसके अलावा प्रिंटिंग प्रेस, होटल, मशीनरी से जुड़े व्यवसायी भी हैं। आवश्यकता के अनुरूप बिजली नहीं मिलने से सभी उपभोक्ता परेशान हैं। कस्बे के उपभोक्ता परमजीत सिंह, राजेश प्रकाश सिंह, गोलू मिश्रा, महताब अली, श्याम सिंह, पुनीत मिश्रा, पप्पू मिश्रा, रामप्रीत, अमित, सुनील सिंह, दाऊ सिंह, प्रेमचंद यादव, मुन्ना मिस्त्री आदि का कहना है कि कोई भी मौसम हो, बिजली कटौती पर कोई नियंत्रण नहीं है। इन दिनों भी बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है, जिससे सभी कार्य ठप हो जा रहे हैं। विद्युत निगम के अभियंताओं का एक ही जवाब होता है कि आगे से ही बिजली नहीं मिल रही है। कोरोना महामारी में वैसे ही दुकानें बंद रहीं, अब बिजली कटौती से व्यवसाय चौपट हो रहा है। इस संबंध में एसडीओ कप्तानगंज भोलानाथ का कहना था कि बरसात में तार टूटने या फाल्ट की वजह से बिजली कटौती बढ़ गई है। यह समस्या शीघ्र ही समाप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें