फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो घायल
विज्ञापन

- मीर बिहार गांव के पास हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फाजिलनगर-समउर मार्ग स्थित मीर बिहार गांव के पास सोमवार को दो बाइक में टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसमें से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मौजूद लोगों की मदद से घायलों को फाजिलनगर सीएचसी भेजाया गया, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
क्षेत्र के जोगिया जनोबीपट्टी निवासी सुनील शर्मा (20) और बुलेट हुसैन (19) सोमवार की शाम बाइक से समउर बाजार जा रहे थे। अभी मीर बिहार गांव के पास पहुंचे ही थे कि मीर माइनर की पटरी से आ रहे मीर बिहार निवासी सूरज शर्मा (19) की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। इससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से सुनील शर्मा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायल को सीएचसी फाजिलनगर भेजवाई। वहां चिकित्सक ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला हास्पिटल रेफर कर दिया। पटहेरवा थाने के एसओ अखिलेश कुमार सिंह ने बताया है कि घटना में शामिल दोनों बाइक और युवक का शव पुलिस के कब्जे में है। दोनों घायलों को अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

000000000
मार्ग दुर्घटना में एक घायल
खड्डा। थाना क्षेत्र के खड्डा-नेबुआ रायगंज मार्ग पर भुजौली बाजार के पास सोमवार की देर शाम दो बाइक में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल को सीएचसी तुर्कहां भिजवाया, जहां डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के ग्रामसभा तुर्कहां निवासी रुदल प्रसाद सोमवार की देर शाम बाइक से पडरौना की ओर जा रहे थे। अभी भुजौली बाजार के पास पहुंचे ही थे कि खड्डा की तरफ से आ रहे बाइक सवार से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें रूदल प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पीआरबी पुलिस ने घायल युवक को तुर्कहां सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें