फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से 21 घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
चूल्हे की चिंगारी से लगी आग से 21 घर जले
विज्ञापन

तमकुहीरोड (कुशीनगर)। सेवरही कस्बा से सटे ठकरहा प्रखण्ड के ग्राम सभा बेलवारी पट्टी भतहवा में शनिवार को आग लग गई। इससे गांव के 21 लोगों के घर जल गए। गांव में किसी के घर चूल्हे से निकली चिंगारी से आग लगने की बात बताई जा रही है। सूचना पर पहुंचे सेवरही के अग्नि शमन दल ने गांव के लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

बिहार के ठकरहा प्रखण्ड के बेलवारी पट्टी नौका टोला भतहवा में शनिवार को दोपहर में खाना बनाते समय चूल्हे की चिंगारी से एक झोपड़ी में आग पकड़ लिया। आग पर काबू पाने की लोग कोशिश कर ही रहे थे, कि आग ने विकराल रूप धारण कर आस-पास के 21 घर को अपने चपेट में ले लिया। आग लगने की खबर मिलते ही ठकरहा के सीओ राहुल, एसओ अजय कुमार, मुखिया वीरेंद्र तिवारी, सुरेंद्र यादव, मुन्नीलाल चौधरी, विनोद यादव आदि मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। बिहार प्रशासन ने इसकी सूचना सेवरही अग्नि शमन विभाग को दी। अग्नि शमन दल के कर्मचारियों ने गांव के लोगों के सहयोग से काफी देर तक मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया। गांव में आग लगने से गांव के सरल निषाद, रामाकांत, मुन्ना निषाद, राममूरत, नरेश निषाद, सुरेंद्र, वीरेंद्र, शिव निषाद, प्रीत बीन, सुरेश बीन, ध्रुप चौधरी, मिंटू निषाद, बनवारी, भुलरी देवी, कांति देवी, संतोष, राजू निषाद, नगीना, लालू यादव, छोटे, बली समेत 21 लोगों का घर और उसमें रखा सारा समान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें