फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन 2,528 नामांकन

विज्ञापन
रूदवलिया आदर्श प्राथमिक विद्यालय में पढ़ाई करते विद्यार्थी। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन 2,528 नामांकन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के बाद नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन खुले सभी विद्यालय
पडरौना। कोरोना संक्रमण काल के बाद शुक्रवार को नए शिक्षण सत्र की शुरुआत हो गई। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक संचालित हुए परिषदीय स्कूलों में शिक्षण सत्र के पहले दिन जिले में 2528 छात्र-छात्राओं का नामांकन हुआ। विद्याल पहुंचे छात्र-छात्राओं के अलावा अभिभावकों के चेहरे पर खुशी दिखी। कई स्कूलों में शिक्षकों ने अभिभावकों और विद्यार्थियों का स्वागत किया।
कोरोना संक्रमण के चलते करीब दो वर्ष से विद्यालयों में पठन-पाठन प्रभावित हुआ था। संक्रमण की दर कम होने पर शासन के निर्देश पर बीच-बीच में कोरोना गाइडलाइन के अनुसार विद्यालय संचालित होते रहे। एक अप्रैल को पहली बार एक साथ जिले के सभी विद्यालय संचालित हुए। नए शैक्षिक सत्र के पहले दिन परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई कम हुई, लेकिन नामांकन खूब हुआ।
विज्ञापन

पडरौना ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों में 289, सुकरौली ब्लॉक के स्कूलों में 146, फाजिलनगर क्षेत्र के विद्यालयों में 185, हाटा ब्लॉक के स्कूलों में 174, मोतीचक क्षेत्र के स्कूलों में 141, तमकुहीराज क्षेत्र के स्कूलों में 183, रामकोला क्षेत्र के स्कूलों में 187, कप्तानगंज क्षेत्र के स्कूलों में 144, नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के स्कूलों में 180, दुदही क्षेत्र के स्कूलों में 183, कसया क्षेत्र के स्कूलों में 176, खड्डा क्षेत्र के स्कूलों में 156, सेवरही क्षेत्र के स्कूलों में 169 और विशुनपुरा क्षेत्र के स्कूलों में 186 समेत जिले भर के परिषदीय विद्यालयों में कुल 2528 छात्र-छात्राओं का नामांकन किया गया।
विज्ञापन

कोट
शुक्रवार से नए शैक्षिक सत्र की शुरुआत हो गई है। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन शुरू है। नामांकन बढ़ाने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है।
अनील कुमार मिश्र, बीईओ दुदही
परिषदीय स्कूलों में नामांकित विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई के लिए विभाग संकल्पित है। इसके लिए स्कूलों में योग्य शिक्षक तैनात किए हैं। विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्कूल चलो अभियान के अलावा अन्य कई योजनाएं संचालित की गई है। नामांकन कराने में कोई दिक्कत हो तो अभिभावक विभाग से संपर्क कर परेशानी दूर करा सकते हैं।
डॉ. सत्यप्रकाश त्रिपाठी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें