फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुदध पीजी कॉलेज के सभागर में जिले के मेधावियों का सम्मान समारोह आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो के साथ
विज्ञापन

300 मेधावी किए गए सम्मानित
जीसीआरजी ग्रुप की तरफ से बुद्ध पीजी कॉलेज में आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। कड़ी मेहनत और लगन से अच्छे अंक हासिल करने वाले जिले भर के छात्र-छात्राओं को जीसीआरजी ग्रुप की तरफ से सोमवार को बुद्ध पीजी कॉलेज के सभागार में सम्मानित किया गया। इस दौरान मेधावियों को गोल्ड, कांस्य व रजत मेडल देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अमृतांशु शुक्ल ने कहा कि 12वीं पास करने के बाद छात्र-छात्राओं के लिए कॅरियर की नई राहें खुलती हैं और आगे बढ़ने के लिए वे बेहतर प्रदर्शन का प्रयास करते हैं। वे आगे भी ऐसे ही मेहनत करते रहें, इसके लिए प्रोत्साहन भी जरूरी है।
विज्ञापन

महर्षि अरविंद विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रिका शर्मा ने कहा कि बच्चे लक्ष्य बनाकर मेहनत करें तो कामयाबी मिलेगी। अभिभावक ही पहले शिक्षक होते हैं। शब्दों से संस्कार व विचार बनते हैं। विचार से प्रेरणा पैदा होती और जीवन की राह निकलती है।
शिक्षक जनार्दन जायसवाल ने कहा कि बच्चे अपनी इस सफलता को आगे की सफलता आधार बनाएं और निरंतर आगे बढ़ते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन करें। कहा कि मेधावियों को आगे बढ़ने में जीसीआरजी का यह आयोजन सार्थक कदम साबित होगा। इसके अलावा विस्काम यादव सहित कई अन्य ने अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों की ओर से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुई। अध्यक्षता विशाल गुप्ता और संचालन प्रत्युष श्रीवास्तव ने किया। आगंतुकों के प्रति रियाज अहमद ने आभार ज्ञापित किया। इस मौके पर सुरेश प्रसाद गुप्त, प्रीति, तरु सहित सैकड़ों की तादाद में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन


जिले के ये टॉपर हुए सम्मानित
बुद्ध पीजी कॉलेज में हुए मेधावी सम्मान समारोह में जिले के भारतीय इंटर कॉलेज, पडरौना, पावानगर महावीर इंटर कॉलेज, फाजिलनगर, बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर, सच्चिदानंद इंटर कॉलेज कप्तानगंज, जेपी इंटर कॉलेज कप्तानगंज, हनुमान इंटर कॉलेज, पडरौना, नवजीवन इंटर कॉलेज पटहेरवा के मृत्युंजय गुप्ता, अपूर्वा कन्नौजिया, सचिन कुमार पांडेय, अमित वर्मा, अखिल कुमार यादव, अन्नपूर्णा पांडेय, आकाश कुमार सिंह, विनय तिवारी, विशाल शर्मा, दीक्षा तिवारी, दीपक कुमार गुप्ता सहित लगभग 300 मेधावियों को गोल्ड, कांस्य व सिल्वर मेडल दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें