फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइको की आमने-सामने से हुई भिड़ंत ने युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
लौधना गांव के समीप मार्ग हादसे में मृतक सुनील कुमार की फाइल फोटो - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
सदर कोतवाली के लौधना गांव के पास रविवार को बाइको की आमने-सामने की भिड़त में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर है। राहगीरो के सूचना देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम है।
विज्ञापन

महेवाघाट कोतवाली के मीरदहन का पूरा निवासी सुनील कुमार (28) अपने ननिहाल रसूलपुर भुर्चुनी गया था। रविवार को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। लौधना गांव के समीप करीब 11 बजे सामने से आ रहे बाइक सवार तीन लोगों ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी बाइक पर सवार फतेहपुर जिले के अंजना कबीर गांव निवासी एहसान, अब्बास व अशफाक गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक के नंबर के आधार पर शव की पहचान कराने के बाद पुलिस ने परिजनों को खबर दी तो कोहराम मच गया। परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें