फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भड़ेसर के पास 30 किलो मांस के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
स्कूटी के आगे बैग में मांस लेकर जाता कारोबारी। स्रोत: सोशल मीडिया - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के भड़ेसर के पास मंगलवार को पुलिस ने 30 किलो मांस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। कार्रवाई विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारियों की सूचना पर की गई। संगठन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक युवक प्रयागराज की ओर से स्कूटी पर मांस लेकर मंझनपुर आ रहा है। इस पर उन्होंने भरवारी से उसका पीछा किया और भड़ेसर के पास रोककर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी के दौरान स्कूटी से करीब 30 किलो मांस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुस्तकी पुत्र इस्तियाक, निवासी आजादनगर, मंझनपुर बताया।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह प्रयागराज के नवाबगंज क्षेत्र के मंसूराबाद से व्यावसायिक उद्देश्य से मांस लेकर आ रहा था। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

बरामद मांस का नमूना परीक्षण के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सीओ सदर मंझनपुर शिवांक सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस ने भड़ेसर के पास घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया। उसके कब्जे से करीब 30 किलो मांस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मांस का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें